फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 02 जनवरी 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना से विधायक रहे फूलचंद गुर्जर का शुक्रवार को जयपुर में निधन हो गया। कुछ दिन से फूलचंद गुर्जर बीमार चल रहे थे। उनका जयपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वे नीमकाथाना से दो बार विधायक रहे है ।
परिवार से मिली जानकारी के अनुसार उनका नीमकाथाना में आज शाम तीन बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व विधायक के निधन के बाद नीमकाथाना क्षेत्र में शोक का माहौल है।
फूलचंद गुर्जर का जन्म 1953 में सीकर के मोठूका में हुआ था। उन्होंने 1972 से 1978 तक सरस्वती विद्या निकेतन, बनीपार्क, जयपुर में अध्यापक के रूप में कार्य किया। इसके बाद वह 1978 में ग्राम पंचायत, बेगा की नांगल के सरपंच चुने गए। 5 साल वह बेगा की नांगल के सरपंच रहे।
इतिहास में स्नातकोत्तर:-
उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर से इतिहास में स्नातकोत्तर (एम.ए.) की शिक्षा प्राप्त की थी। वह वॉलीबॉल व बास्केटबॉल के जिला स्तरीय विजेता भी रहे। वे सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए भी सक्रिय थे।
नीमकाथाना से दो बार विधायक रहे :-
फूलचंद गुर्जर ने 1985 से 1990 तक आठवीं राजस्थान विधानसभा और 1990 से 1992 तक नौवीं राजस्थान विधानसभा के सदस्य रहे । वे 1993 और 1998 में भी भारतीय जनता पार्टी से विधायक प्रत्याशी रहे थे। विधानसभा सदस्य के तौर पर उन्होंने विभिन्न समितियों में भी भूमिका निभाई। वे 1985-1987 तक अधीनस्थ विधान संबंधी समिति, 1987-1988 तक पुस्तकालय समिति और 1988-1990 तक सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति के सदस्य रहे। इसके अतिरिक्त, वे 1990 से 1992 तक प्राक्कलन समिति (ख) के सदस्य भी थे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment