वीडियो न्यूज़ : प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई : नीमकाथाना में बीएसपी जिलाध्यक्षता में हुआ आयोजन, प्रतिभाओं का किया गया सम्मान

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 03 जनवरी 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना में शनिवार को प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की 195वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई । बहुमाज समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में भूदोली चौराहे के पास स्थित मयूर होटल में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। 

कार्यक्रम का शुभारंभ सावित्री बाई फुले, महात्मा ज्योतिबा फुले, फातिमा शेख , काशीराम और डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित के साथ हुआ। इसके बाद मुख्य अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया गया।

ग्यारसीलाल सैनी ने बताया कि सावित्रीबाई फुले को देश की पहली महिला शिक्षिका माना जाता है। उन्होंने यह उपाधि तब हासिल की जब महिलाओं का पढ़ना लिखना तो दूर घर से निकलना भी मुश्किल होता था। उनका जन्म 3 जनवरी 1831 को महाराष्ट्र के सतारा जिले के नायगांव में हुआ था।

खबर अपडेट होगी

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit