फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 03 जनवरी 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
महात्मा ज्योतिबा फुले आवासीय शिक्षण संस्थान, धोली डूंगरी नीमकाथाना में शुक्रवार को माता सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती बड़े हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ताराचंद सैनी ने की।
इस अवसर पर माता सावित्रीबाई फुले एवं महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्रों के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांसुमन अर्पित किए । कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने माता सावित्रीबाई फुले के शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुधार के क्षेत्र में दिए गए अतुलनीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
संस्था के महासचिव बहादुर मल सैनी ने अपने उद्बोधन में माता सावित्रीबाई फुले को राष्ट्रीय शिक्षिका का सम्मान दिए जाने की मांग की। वहीं कोषाध्यक्ष माडूराम सैनी ने कहा कि कोई भी संस्था तभी प्रगति करती है जब उसमें सभी का सहयोग हो तथा कार्य ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ किया जाए।
कार्यक्रम के दौरान फुले दंपति को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग का भी उपस्थित समाजबंधुओं द्वारा समर्थन किया गया। सभी वक्ताओं ने संस्था की निरंतर प्रगति और सामाजिक दायित्वों को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक सुन्दर मल सैनी, बंटेश कुमार सैनी, बंशीधर सैनी, प्रभुदयाल सैनी, महेंद्र सैनी, बुद्धि प्रकाश सैनी, सुभाष चंद सैनी, गोविंद सैनी, छिन्ना राम सैनी सहित समाज के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment