राजस्थान में छाया घना कोहरा : शीत लहर का अलर्ट, शीतलहर की वजह से तापमान में लगातार गिरावट , सर्दी के तेवर होंगे तीखे

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 04 जनवरी 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

प्रदेश में पिछले दो दिनों से शीतलहर का प्रकोप जारी है । शीतलहर की वजह से तापमान में लगातार गिरावट जारी है । तापमान में गिरावट की वजह से सर्दी भी बढ़ गई है। वातावरण में नमी के कारण रात का तापमान फिर से गिरने लगा है।

मौसम केंद्र के अनुसार सीकर, कोटा और अलवर में बीते 24 घंटे में रात के तापमान में 6 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। वहीं दिन के तापमान में कहीं-कहीं मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

केंद्र के अनुसार शनिवार को राजस्थान में कहीं-कहीं घना कोहरा दर्ज किया गया है और आगामी दो दिन कुछ जिलों में शीत लहर का अलर्ट जारी किया है। 5 शहरों में बीते 24 घंटे में रात का पारा 5 डिग्री से कम दर्ज हुआ है।

आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना:-
मौसम केन्द्र के अनुसार राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने और आगामी 2-3 दिन राज्य के कुछ भागों में सुबह के समय घना कोहरा दर्ज होने की संभावना है। आगामी दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री गिरावट होने व राज्य के उत्तरी भागों में शीतलहर की संभावना है। राज्य के अधिकांश भागों में आगामी 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 2-5 डिग्री नीचे दर्ज होने व कहीं-कहीं शीतलहर की संभावना है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit