फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 04 जनवरी 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना से दो बार विधायक रहे और वरिष्ठ भाजपा नेता फूलचंद गुर्जर का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने शोक व्यक्त किया है।
श्रीमाधोपुर से विधायक और यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा एवं सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बजौर रविवार को नीमकाथाना स्थित पूर्व विधायक गुर्जर के आवास पर पहुंचे। उन्होंने दिवंगत फूलचंद गुर्जर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। दोनों नेताओं ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
पूर्व विधायक फूलचंद गुर्जर के निधन के बाद से ही क्षेत्र में शोक की लहर है। कई अन्य जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठन भी लगातार उनके आवास पर पहुंचकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि पूर्व विधायक फूलचंद गुर्जर भाजपा से दो बार विधायक रहे, उन्होंने क्षेत्र में खूब विकास करवाया। उन्होंने एक स्वच्छ राजनीति नीमकाथाना में दोहराई है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment